Posts

Showing posts from May, 2021

Online study ऑनलाइन स्टडी में Student कैसे रखें खुद को Active?

Image

कोरोना के साथ देश मे आंधी -तूफान से जनजीवन बेहाल।

Image
अरविन्द पाठक वरिष्ठ पत्रकार। नयी दिल्ली, (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर के साथ तटीय राज्यों में आयी भीषण आंधी -तूफान एवं वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका असर तटीय राज्यों से जुड़े झारखंड एवं बिहार पर भी पड़ा है। इन इलाकों में भी बड़े पैमाने पर हानि होने की खबर है। तटीय राज्यों ओडिसा,पश्चिम बंगाल,आंध प्रदेश एवं केरल के अलावा झारखंड एवं बिहार में भी तवाही हुयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ राज्यों का सर्वेक्षण एवं हालात का मौके पर जायजा भी लिया है। उधर पिछले दो महीने से देश में जारी कोरोना का कहर अभी भी बरकरार है।अस्पतालों एवं श्मशान स्थलों में कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है।गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा हुआ है।हर जगह लोग अपनों को खोने से गमगीन हैं। हालांकि देश में आज पहली बार 45 दिनों में सबसे कम कोरोना के नये मामले सामने आये।सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो दिनों से दैनिक नये मामलों की संख्या दो लाख से कम है।रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 प्रतिशत  होने का दावा किया गया है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 8.36 प्रतिशत बताया गया है,जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से क

चक्रवाती तूफान का यहां बड़ा होता तांडव, प्रशासन और जनता की मुस्तैदी से टली मुसीबत

Image
  चिन्मय दत्ता,  चाईबासा। चक्रवाती तूफान यास का तांडव बंगाल और उड़ीसा के बाद झारखंड में भी दिख रहा है। यहां चाईबासा  में तूफान के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां के क्षेत्रीय विधायक दीपक बिरूआ को गुरूवार अलसुबह 3.45 बजे पुराना चाईबासा से एक युवक ने फोन किया कि पताहातु का डैम बंद होने के कारण बाढ़ अनियंत्रित होकर गांव में घुस रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक दीपक बिरुवा ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर उन्हें बिगड़ते हालात के बारे में बताया । इसके बाद लगभग 4 बजे पताहातु का डैम हल्का खोला गया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि प्रशासन और जनता के मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो बाढ़ का और भी ज्यादा विकराल रूप होता। उन्होंने पुराना चाईबासा जाकर बाढ़ से प्रभावित घरों व लोगों से मिले और सहयोग करने की बात कही। इस दौरान डीडीसी संदीप बक्शी , एडीसी एजाज अनवर , एसडीओ शशिन्द्र कुमार बड़ाइक , डीटीओ अजय तिर्की , डीएसपी दिलीप खलखो, सदर बीडीओ पारुल सिंह , सीओ गोपी उरांव समेत सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता , पार्षद हृदय शंकर बिरुवा , मो.फिरोज

नक्सल प्रभावित बस्तर में सुरक्षा-बलों के कैंपों ने बहाल किया लोकतंत्र, क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही है गति।

Image
छत्तीसगढ़ के बस्तर में विकास की बयार बहने लगी है। नक्सलियों के 'लाल किले' को भेदने के साथ ही नक्सल हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास पर काम किया जा रहा है। यहां अब सड़क,स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल होने लगी हैं। बस्तर में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा-बलों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में कैंप स्थापित किए जाने की जो रणनीति अपनाई गई है, उसने अब नक्सलवादियों को अब एक छोटे से दायरे में समेट कर रखा दिया है। इनमें से ज्यादातर कैंप ऐसे दुर्गम इलाकों में स्थापित किए गए हैं, जहां नक्सलवादियों के खौफ के कारण विकास नहीं पहुंच पा रहा था। अब इन क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है, यातायात सुगम हो रहा है, शासन की योजनाएं प्रभावी तरीके से ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं,जिससे अंदरुनी इलाकों का परिदृश्य भी अब बदल रहा है।  बस्तर में नक्सलवादियों को उन्हीं की शैली में जवाब देने के लिए सुरक्षा-बलों ने भी घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ों में अपने कैंप स्थापित करने का निर्णय लिया। इन कैंपों की स्थापना इस तरह सोची-समझी रणनीति के साथ की जा रही है, जिससे आव

कोविड 19 की चुनौतियों के समाधान के लिये आयुष मंत्रालय ने की देशव्यापी “आयुष कोविड-19 काउंसलिंग हेल्पलाइन”की शुरुआत।

आयुष मंत्रालय ने कोविड 19 की चुनौतियों से निबटने के लिये एक हेल्पलाइन शुरू की है, जिसके द्वारा आयुष से जुड़े उपाय बताए जाएंगे। इसका टोल-फ्री नंबर 14443 है, हेल्पलाइन पूरे देश में शुरू हो गई है यह हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन सुबह छह बजे से आधी रात बारह बजे तक खुली रहेगी। इसके जरिये आयुर्वेद, होमियोपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, एवं यूनानी विधाओं के सिद्ध विशेषज्ञ, लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिये उपलब्ध रहेंगे। ये विशेषज्ञ सिर्फ रोगी की काउंसलिंग और उपयोगी उपचार ही नहीं बतायेंगे, बल्कि वे नजदीकी आयुष केंद्रों की जानकारी भी देंगे।  इसके साथ ही विशेषज्ञ कोविड-19 से उबरने वाले रोगियों को दोबारा रोजमर्रा के काम शुरू करने और अपनी देखभाल के बारे में सलाह देंगे। फिलहाल यह हेल्पलाइन हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही अन्य भाषायें भी इसमें जोड़ दी जायेंगी। हेल्पलाइन एक बार में 100 कॉल्स ले सकती है। जरूरत को देखते हुये इसकी क्षमता बढ़ा दी जायेगी।  हेल्पलाइन के जरिये आयुष मंत्रालय का प्रयास है कि देशभर में कोविड-19 के फैलाव को सीमित किया जाये। गैर-सरकारी संस्था प्र

मानसिक रूप से विचलितों के लिये सेवा भाव से कार्य कर रही है फिरोजाबाद की यह संस्था।

Image
ईशान त्रिपाठी, फिरोजाबाद(यूपी)     मानसिक रूप से विकृत, गूंगे, बहरे, मंद बुद्धि एवं विकलांग व्यक्तियों के पुनर्वास के लिये फिरोजाबाद में स्थित शिव शक्ति वृद्ध समिति कार्य कर रही है। समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम मानसिक एवं शारीरिक रूप से पीड़ितों के लिये किसी घर से कम नहीं है। इस आश्रम में ऐसे पीड़ितों को प्रभु जी के नाम से पुकारा जाता है। आश्रम में मानव सेवा का यह कार्य 2017 से चल रहा है, जिसमें लगभग 52 प्रभु जी निवास कर रहे हैं। इनमें पूर्ण रूप से मानसिक विचलितों के लिये खाने-पीने एवं रहने की व्यवस्था समिति निशुल्क करती है। इसके साथ ही आश्रम में मेडिकल स्टाफ के द्वारा स्वास्थ्य जांच कर उनका जरूरत के अनुसार इलाज किया जाता है। यहां रहने वाले पीड़ितों को इलाज के दौरान याददाश्त वापस आने के बाद वापस घर भेज दिया जाता है। अब तक ऐसे प्रभु जनों में समिति के द्वारा लगभग 55-56 लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ होने पर उनके परिवार के लोगों को सुपुर्द किया जा चुका है। हाल ही में इसी श्रृंखला में अपना घर से तीन ऐसे प्रभु जी को उनके परिवार को सौंपा गया है। इनमें दिल्ली के राजेन्द्र राम, सहारनपुर क

मोटरसाइकिल चोरी कर गांव में बेचता था, सरायकेला पुलिस ने पकड़ा।

Image
  सुकांति साहू सरायकेला जिला के अन्तर्गत चौका, कुचाई तथा पूर्वी सिंहभूम(टाटा) से सुदूर गांवों में मोटरसाइकिल बेचने वाले चोर को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल कुछ दिन पूर्व स्थानीय निवासी स्टीफन मुंडा ने थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए सरायकेला खरसांवा के पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल की बरामदी के लिये छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया।  27 वर्षीय अभियुक्त के अपराध स्वीकार करने एवं उसके द्वारा दिये गये बयान के आधार पर दो अन्य मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने बताया कि इससे पहले भी वह मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से निकलने के बाद वह सरायकेला जिला के चौका, कुचाई और पूर्वी सिंहभूम से मोटरसाइकिल चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता है।          

डॉ. हर्षवर्धन ने सफदरजंग अस्पताल का निरीक्षण किया।

Image
डॉ.समरेन्द्र पाठक वरिष्ठ पत्रकार नयी दिल्ली,19 मई 2021(एजेंसी)।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज यहां सफदरजंग अस्पताल में नए स्थापित ऑक्सीजन प्लांट और नव कोविड ब्लॉकों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां इस आशय की जानकारी दी। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.वी. आर्य मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ हुई बैठक में कोविड से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में कोविड के ऐसे गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन संयंत्रों की तेजी से व्यवस्था की है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है।  डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही 2 मीट्रिक टन क्षमता का एक और संयंत्र उपलब्ध होगा।इसके साथ ही पूरे देश में डीआरडीओ, सीएसआईआर और एचआईटीईसी की मदद से 1051 संयंत्र स्थापित होने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने डॉक्टरों से कोविड रोगियों का इलाज करते समय आईसीएमआर दिशा निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया। डॉ. हर्षवर्धन ने बाद में पत्रकारों से बातच

वृद्ध लोगों की समस्या के समाधान के लिये कई राज्यों में शुरू हुई टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा।

  कोविड महामारी ने आम जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस दौर में  वृद्ध व्यक्तियों की परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उम्र के इस दहलीज पर लोगों से दूरी एवं अपनी समस्याओं को स्वयं में समेटने की कसक अक्सर उनकी बूढ़ी आंखों में दिख जाती है।  ऐसे में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एल्डरलाइन योजना के तहत प्रमुख राज्यों में कोविड महामारी के दौरान वृद्ध जनों की समस्याओं को दूर करने के लिये राज्यों में राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किये हैं। यह सुविधा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडू एवं कर्नाटक में पहले से ही है, जबकि तेलंगाना में यह सुविधा एक साल से अधिक समय से काम कर रही है। मई के अंत तक देश के सभी राज्यों में इस सेवा को शुरू करने की कोशिश की जा रही है।  इन कॉल सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 14567 के जरिये संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा एल्डरलाइन टाटा ट्रस्ट और एनएसई फाउंडेशन से संचालित है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिये 10 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति।

 सुकांति साहू, झारखंड में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 10 करोड़ रुपए के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।  दरअसल, वित्तीय वर्ष 2020-21 से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना आरंभ की गई है , जो सिर्फ उन छात्र-छात्राओं को आच्छादित करती है , जिन्हें वर्तमान में मौजूद किसी भी अन्य योजना से किसी भी प्रकार की   छात्रवृत्ति नहीं मिलती है।   इस योजना के तहत विद्यार्थियों को दस माह के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है।   इसमें कक्षा 1- 4 तक के लिए 50 रुपए प्रतिमाह   ( कुल पांच सौ रुपए) ,  कक्षा 5 -6 के लिए 100 रुपए प्रतिमाह  और कक्षा 7-8 के लिए 150 रुपए   विद्यार्थियों को दी जाती है।

भारत के महान राजा - चन्द्रगुप्त मौर्य

Image
लगभग 24 वर्षों के अपने शासन काल में चन्द्रगुप्त मौर्य ने कई उपलब्धियां हासिल की और महान सम्राट बने।  इशित कुमार चन्द्रगुप्त मौर्य  321 - 297 BCE (ई.पू.)     में  भारत  के महानतम सम्राट थे। उन्होंने ही मौर्य सामाज्य   की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहे। चन्द्रगुप्त मौर्य के राज्यारोहण की तिथि साधारणतया  321  ई.पू. निर्धारित की जाती है। उन्होंने लगभग 24  वर्ष तक शासन किया और इस प्रकार उनके शासन का अन्त प्रायः  297     ई.पू. में हुआ। इस बीच उन्हों ने कई उपलब्धियाँ अपने नाम की। चन्द्रगुप्त मौर्य प्राचीन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण राजा हैं। चन्द्रगुप्त के सिहासन सम्भालने से पहले , सिकन्दर ने उत्तर पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप पर आक्रमण किया था , और 324 BCE  पूर्व में उसकी सेना में विद्रोह की वजह से आगे का प्रचार छोड़ दिया , जिससे भारत-ग्रीक और स्थानीय शासकों द्वारा शासित भारतीय उपमहाद्वीप वाले क्षेत्रों की विरासत सीधे तौर पर चन्द्रगुप्त ने सम्भाली।  चन्द्रगुप्त ने अपने गुरु चाणक्य  (जिन्हें  कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है ,

दो दिनों के अंदर रिहा हो पप्पू यादव अन्यथा अनशन:रंजीत रंजन।

Image
  उषा पाठक,  वरिष्ठ पत्रकार।   पटना ,13 मई 2021( एजेंसी)। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को दो दिनों के अंदर रिहा किया जाय अन्यथा अनशन किया जायेगा। इसके साथ ही जाप की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद जारी रहेगी।   यह घोषणा यादव की पत्नी एवं कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। वह कुछ ही देर पहले नयी दिल्ली से पटना पहुँची थी।   पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने बिहार सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया तो वह अनशन करेंगी।   उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को परेशान किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। कानूनी तरीके से मधेपुरा में उन्हें मजिस्टे्ट द्वारा ही बेल दे देनी चाहिए थी।     रंजीत रंजन ने कहा कि जब तक पप्पू यादव जेल में हैं , अस्पतालों का निरीक्षण होता रहेगा। जिन माफिया से मिलकर इंजेक्शन , दवाओं , बेड की कालाबाजारी हो रही है , उसको बेनकाब करते रहेंगे।   उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के लीवर में 30 फीसदी इंफेक्शन है। उनके गोल ब्लाडर का ऑपरेशन ह

कोरोना-काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाए कड़े कदम, नये राजभवन, नये सीएम हाउस समेत नवा रायपुर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर लगी रोक।

Image
    कोरोना को देखते हए छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी बड़े प्रोजेक्टों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी हे। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने मितव्ययता के लिए और भी कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में पूर्व से किए जा रहे उपायों को विस्तार देते हुए अब नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन , विधानसभा भवन , सीएम हाउस , मंत्रीगणों  व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास , नये सर्किट हाउस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इन कार्यो का भूमिपूजन 25 नवंबर 2019 को किया गया था।          बीते 26 अप्रैल को   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि गत वर्ष की तरह ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी मितव्ययता बरती जाए।   लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन , नये सीएम हाउस , मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास , नये सर्किट हाउस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक के लिए संबंधित ठेकेदारों को आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही सेक्टर- 19 में नवीन विधानसभा

भारत बायोटेक ने दिल्ली को और कोवैक्सीन देने से मना कर दिया है, हमें केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की उम्मीद- आतिशी

Image
  नई दिल्ली , 12 मई , 2021 बुधवार को वैक्सीन बुलेटिन जारी करते हुए विधायक आतिशी ने बताया कि भारत बायोटेक ने दिल्ली को और कोवैक्सीन देने से मना कर दिया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करेगी और जल्द से जल्द कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध करवाएगी। हेल्थ केयर वर्कर , फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन का 4 दिन और कोवीशील्ड का 3 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। दिल्ली सरकार हर दिन 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश कर रही है और इस क्षमता तक पहुंच रही है , लेकिन वैक्सीन का स्टॉक कम होने से दिक्कत आ रही है।  आतिशी ने कहा कि इस समय दिल्ली का हर निवासी कोविड- 19 से परेशान और चिंतित है। सभी चाहते हैं कि उनको जल्द से जल्द वैक्सीन लग जाए और दिल्ली में वैक्सीन की क्या उपलब्धता है। दिल्ली को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों , फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर के लिए 43,20,490 वैक्सीन की डोज मिली है। जिसमें से अभी तक 40,00,970 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दिल्ली के पास आज सुबह तक 3,19,520 वैक्सीन की डोज उपलब्ध थीं। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगो