Posts

Showing posts from October, 2021

मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन ऑफ वर्च्यू के लिये ताजनगरी की महिलाओं को मिलेगा अवसर, 29 और 30 को होंगे ऑनलाइन ऑडिशन।

Image
मनोज त्रिपाठी,आगरा। उत्तर प्रदेश विवाहित महिलाओं के लिए ' क्राफ्ट योर विशेज ' संस्था द्वारा "मिसेज उत्तर प्रदेश-क्वीन ऑफ वर्च्यू" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 21 से 55 वर्ष आयु तक की विवाहित महिलाएँ सहभागिता कर सकती हैं। संस्था की फाउंडर और डायरेक्टर प्रीति यादव ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को आगरा की महिलाओं के लिए ऑनलाइन ऑडिशन किया जाएगा। इच्छुक महिलाएँ डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट मिसेज उत्तर प्रदेश डॉट कॉम पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। नारी सशक्तीकरण के उद्देश्य से Craft your wishes संस्था द्वारा मेरठ , गाजियाबाद , कानपुर , लखनऊ , नोएडा , दिल्ली , वाराणसी , प्रयागराज और गोरखपुर के बाद अब ताजनगरी की महिलाओं को भी इस ब्यूटी शो में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।   इस आयोजन के बारे में प्रीति यादव ने बताया कि ऑनलाइन ऑडिशन में चुनी गई महिलाओं को लखनऊ के सेंट्रम होटल में आयोजित किए जाने वाले ग्रैंड फिनाले में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा। वहां मिस इंडिया 2013 और मिस इंटरनेशनल 2021 रहीं जोया अफरोज के साथ फैशन जगत की अन्य प्रतिष्ठित श

रोटरी क्लब ऑफ आगरा निओ सँग रोटरी की दर्जनभर शाखाओं ने एक साथ लिया पोलियो को खत्म करने का संकल्प।

Image
  मनोज त्रिपाठी, आगरा,यूपी सोमवार 25 अक्टूबर 2021 को वर्ल्ड पोलियो उन्मूलन दिवस के मोके पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा निओ सँग रोटरी की दर्जन भर शाखाओं द्वारा पोलियो के समूल खात्मे के लिए संयुक्त रुप से वर्ल्ड पोलियो उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने पोलियो उन्मूलन के साथ-साथ वैश्विक महामारी के दौर में रोटरी क्लब की सेवाओं को सराहनीय बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. बीएस चंदेल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर रोटरी क्लब पोलियो मुक्त संसार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरत चंद्रा ने कहा कि जब तक धरती का प्रत्येक मानव दर्द रहित न हो जाए और वसुधैव कुटुंबकम की भावना स्थापित न हो जाए तब तक रोटरी का हर कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करता रहेगा। उन्होंने हर बच्चे को पोलियो का टीका लगाए जाने की पुरजोर अपील करते हुए कहा कि पोलियो का टीका ही पोलियो वायरस के इंफेक्शन से हर बच्चे को अपंग होने से बचा सकता है।   वहीं रोटेरियन नीरव निमेष ने कहा

जन वितरण के सामान को बाजार में बेचे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने की राशन डीलर की शिकायत।

Image
  सुकांति साहू, पश्चिमी सिंहभूम   पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड के ग्राम पंचायत लोहारदा में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बीच वितरण होने वाली सामग्री को चोरी से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुड़ा सगेन महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी जामुदा को जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारियों को गेहूं , चावल , मच्छरदानी वितरण करना है , मगर इन सामग्रियों को बार-बार बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों के हर बार विरोध करने के बावजूद इन सामानों की खुलेआम बाजार में बिक्री की जा रही है।          गरीबी रेखा से नीचे रह रहे आदिवासी महिला - पुरुषों का राशन बेचे जाने से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार प्रमाण के लिये 20 अक्टूबर 2021 को सामान लोड की गई पिकअप वैन की फोटो खींच ली जिसकी गाड़ी संख्या JH 05BM 0134 है। इसके बाद ग्रामीणों ने चाईबासा के पश्चिमी सिंहभूम के जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन   देकर यथाशीघ्र जांच कर कार्रवाई की मांग की ह

दिल्ली में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंति।

Image
  मीमांसा डेस्क, महान स्वतंत्रता सेनानी , आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 21 अक्टूबर को दिल्ली में स्वर्णिम भारत निर्माण के द्वारा अखिल भारतीय भुमिहार महासभा के आयोजक मनीष शेखर की अध्यक्षता में मनाई गई। इस जयंती समारोह का उदघाटन राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कई प्रबुद्ध व्यक्तियों ने अपने विचार रखे, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता समाजसेवी रामनगीना सिंह , भारत सरकार के सेवानिवृत अधिकारी प्रो एस डी राय , सुप्रिम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नवीन कुमार , उद्योगपति संजय राय शेरपुरिया , विश्व हिन्दी परिषद के महासचिव   विपिन कुमार , हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष   मुन्ना कुमार शर्मा, स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान वाहिनी के अध्यक्ष रविन्द्र रंजन , भारत सरकार के अधिकारी   गोपालजी राय आदि प्रमुख थे।   समारोह में 12 लोगों को इमर्जिंग बिजनेस लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण मौके पर श्री बाबू के जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण से केशव कृष्ण के द्वारा लाया गया चम्पा का