Posts

Showing posts from November, 2021

जरूरतमंदों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने किया कंबल वितरण।

Image
  चिन्मय दत्ता, चाईबासा।  सामाजिक कार्यकर्ता एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजाराम गुप्ता द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर दिनांक 26 नवंबर 2021 शुक्रवार की रात में जरूरतमंदों के बीच स्थानीय बस स्टैंड चौक , रेलवे कॉलोनी के समीप फुटपाथ में , गांधी मैदान चौक , अमला टोला एवं अन्य चौक चौराहों में कंबल का वितरण किया गया।   इस संबंध में राजाराम गुप्ता ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार गुप्ता , सुमित पोद्दार , नवीन कुमार आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता के द्वारा पिछले 15 वर्षों से अक्सर जरूरतमंदों के इलाज के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाने का नेक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी यथासंभव सामाजिक कार्यों के बदौलत लोगों की सहायता करने का भरसक प्रयास करता रहूंगा।

सत्यजीत रे की फिल्में भौगोलिक और भाषाई सीमाओं के बावजूद सभी से जुड़ती हैं- एसोसिएट प्रोफेसर, गंगा मुखी।

Image
  मीमांसा डेस्क, 52 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ' डायरेक्टोरियल प्रैक्टिसेज ऑन सत्यजीत रे ' विषय पर आयोजित एक मास्टर क्लास के दौरान भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के निर्देशन और पटकथा लेखन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर , गंगा मुखी ने कहा कि रे की फिल्में देखना सभी फिल्म प्रेमियों , छात्रों और फिल्म निर्माताओं के लिए जरूरी है, क्योंकि उनकी फिल्में भौगोलिक और भाषाई सीमाओं के बावजूद सभी से जुड़ती हैं। “ सत्यजीत रे का मानना था कि हमारे सिनेमा की अपनी एक भाषा होनी चाहिए। स्व-अध्ययन के माध्यम से , उन्होंने फिल्म निर्माण की अपनी शैली बनाई। उन्होंने बताया कि कैसे रे की फिल्में बनने के दशकों बाद आज भी अनूठी हैं। उन्होंने कहा , " वह बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के फिल्म निर्माण में आए ,  लेकिन उन्होंने हमेशा फिल्म निर्माताओं को अपने कार्यों से प्रेरित करते रहे।" उन्होंने फिल्म निर्माण में उनकी महारत के बारे में गहराई से बात की। उन्होंने   द अपू ट्रिलॉजी   में प्रयुक्त रे की अद्भुत शैली की भी चर्चा की। शूट की गई फिल्म के हर दृश्य की व्याख्या करते हुए ,  उन्होंने

अब अमेजन एवं फ्लिपकार्ट पर हो सकेगी पलाश के उत्पादों की खरीदारी।

Image
चिन्मय दत्ता, रांची ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए झारखंड में अब पलाश ब्रांड के सभी उत्पादों की बिक्री जल्द अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। इससे करीब 2 लाख ग्रामीण महिलाओं को और भी सशक्त आजीविका उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल पलाश ब्राण्ड के तहत करीब 60 से ज्यादा उत्पाद बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सखी मंडल की बहनों को उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई पलाश ब्राण्ड की शुरूआत रंग ला रही है। इन महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़कर अच्छी आमदनी सुनिश्चित करने के लिए अमेजन , फ्लिपकार्ट जैसी ई कॉमर्स कंपनियों से साझेदारी की गई है। वर्तमान में सरसों तेल , हनी , अचार जैसे चुनिंदा उत्पाद अनमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस पहल से झारखण्ड के सुदूर गांव की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद देश के हर कोने तक पहुंच सकेगा। अमेजन पर पलाश के उत्पादों में सात उत्पाद जैसे हरी मिर्च और ओल का आचार , शहद , सरसों तेल आदि हैं वहीं फ्लिपकार्ट पर कोल्ड प्रेस सरसों तेल किफायती दाम पर उपलब्ध है। अब तक अमेजन से 3 आर्डर प्राप्त कर आपूर्ति की जा चुकी है। जल

उपराष्ट्रपति ने सामाजिक परिवर्तन के लिये रंगमंच को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया।

Image
 मीमांसा डेस्क, दीपक गुरनानी द्वारा लिखित व निर्देशित  बाबू के सपने का मंचन(सांकेतिक तस्वीर)  रंगमंच समाज में होने वाली घटनाओं को सच्चाई से दर्शाता है, इसलिये इस कला रूप को संरक्षित करने एवं बढ़ावा देने की जरूरत है। इसे देखते उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नाटक ,  मंच नाटकों और रंगमंच के पुनरुद्धार और इन्हें सिनेमा के समान लोकप्रिय बनाने का आह्वान किया। दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर सामाजिक जागरूकता लाने में रंगमंच द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए , उन्होंने कहा कि जिस तरह दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर सामाजिक जागरूकता लाने में रंगमंच द्वारा ऐतिहासिक भूमिका निभाई गई, ऐसे ही इसमें अभी भी समाज में कई भेदभावपूर्ण प्रथाओं को खत्म करने की क्षमता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि इसे सामाजिक परिवर्तन के एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छ भारत जैसे आंदोलनों को लोगों के करीब लाने में नाटक और लोक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में  ' नाटक साहित्योत्सव '  कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर

एटॉमी इंडिया की 2025 तक भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने की योजना है।

Image
  मीमांसा डेस्क, नई दिल्ली, 9 नवंबर 2021 को दक्षिण कोरिया की ग्लोबल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एटॉमी की भारतीय शाखा एटॉमी इंडिया की पहली वर्षगांठ समारोह के अवसर पर कंपनी ने घोषणा की कि 2025 तक उसकी भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने करने की योजना है। यह दुनियाभर के लिए मेक इन इंडिया विजन को मजबूत कर राष्ट्र को सशक्त बनाएगी। वर्तमान में एटॉमी इंडिया पेरेंट कंपनी.एटॉमी से इम्पोर्ट के माध्यम से भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करती है। वर्षगांठ समारोह के अवसर पर एटॉमी ने भारतीय बाजार के लिए अपनी व्यापक योजनाओं के बारे में   भी पेश करते हुए कहा कि वह 2022 तक अपनी ग्लोबल सोर्सिंग ग्लोबल सेल्स (जीएसजीएस) लॉन्च करने के लिए तैयार है। एब्सोल्यूट क्वालिटी एवं एब्सोल्यूट प्राइस के दर्शन के साथ एटॉमी इंडिया स्किन केयर, लिविंग फूड, हेल्थ सप्लीमेंट और अन्य श्रेणियों में कोरियाई उत्पादों के साथ भारतीय बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। एटॉमी इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. शेख इम्तियाज अली (अब्राहम ली) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहचान आयुर्वेदिक उत्पादों के प्राच

संगीतज्ञ मदन चौहान सहित देश की 141 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित।

Image
  मीमांसा डेस्क, नई दिल्ली , छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक मदन चौहान नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री से सम्मानित हुए। 8 नवंबर 2021 को संगीतज्ञ मदन चौहान सहित देश के 141 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सूफी गायक मदन चौहान को बधाई दी है। गौरतलब है कि पद्म सम्मानों की घोषणा 2020 में हुई थी , लेकिन कोरोना के कारण समारोह नहीं हो पाया था।