ताज के सौंदर्य से अभिभूत दिखीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडरिक्सन।

 मनोज त्रिपाठी, आगरा। 


10 अक्टूबर रविवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडरिक्सन एवं उनके साथ आये अन्य अतिथियों ने देश के सुप्रसिद्ध  सांस्कृतिक धरोहर ताजमहल एवं आगरा किला का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडरिक्सन ताज के सौंदर्य से अभिभूत दिखीं। ताजमहल को देखकर विजिटर बुक पर प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा दिस प्लेस इज ब्युटिफुल। उन्होंने ताजमहल के प्रत्येक क्षेत्र का अवलोकन किया एवं सम्बंधित अधिकारियों से उसकी ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। 


उन्होंने वहाँ उपस्थित अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इसके पश्चात उन्होंने आगरा किला का भी अवलोकन किया तथा इसकी निर्माण एवं स्थापत्य कला की प्रशंसा की।

   ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा उन्हें आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर विदाई दी गयी। इस अवसर पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

पर्यावरण और स्वच्छता के लिहाज से ऐतिहासिक रहा आस्था का कुंभ 2019

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड