पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी महत्वपूर्ण है- जिला उपायुक्त

 


चिन्मय दत्ता

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण रखता है। उन्होंने कहा कि आज का दौर में खेल दिनचर्या में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। आज हम पढ़ाई के क्षेत्र के साथ-साथ खेल के क्षेत्र को भी अपना आजीविका के रूप में चुनाव कर खेल के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। 


जिला उपायुक्त ने कहा कि अगर आपको खेल के क्षेत्र में रुचि है तो उस पर ही मेहनत कर आगे बढ़ते हुए अपने जिले और अपने देश का नाम संपूर्ण विश्व में उज्जवल करें। चाईबासा स्थित सेंट जेवियर हिंदी मीडियम बालक विद्यालय पाताहातु में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में विशेष अतिथि के शामिल हुए जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने वहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों को हर्षत्साहित करते हुए यह बात कही।


इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भी अवलोकन किया तथा उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए विद्यालय संचालन करने हेतु निर्देशित किया।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, प्रो कबड्डी खिलाड़ी  रोहित बलियान,  कुंदन कुमार गोप अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर, नितिन प्रकाश अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम ओलंपिक संघ, सहित अन्य सन्निमाण गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Popular posts from this blog

पर्यावरण और स्वच्छता के लिहाज से ऐतिहासिक रहा आस्था का कुंभ 2019

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड