चौथी बार दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने का भाजपा नेता ने किया दावा


 कुमार समत,

नयी दिल्ली,17 सितम्बर 2021(एजेंसी) 

2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव होने हैं, जिसके लिये भाजपा, कांग्रेस एवं आप ने जोर शोर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आप विधानसभा में मिली बहुमत को निगम स्तर पर भी जुटाने में भिड़ी है तो वहीं एक दशक से तीनों निगमों पर राज कर रही भाजपा अपनी जीत के इतिहास को बरकरार रखने की पुरजोर कोशिश कर रही है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे की कमियां लेकर जनता से रू ब रू हो रहे हैं। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव की तैयारियों के बीच दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश वर्मा ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा चौथी बार दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतेगी।

उमेश वर्मा ने यह दावा एक मुलाकात के दौरान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इसके लिए मन बना चुकी है। आप एवं कांग्रेस को इस बार फिर निराशा ही हाथ लगेगी। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा जे जे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे वर्मा ने कहा कि दिल्ली निगम चुनाव में स्लम बस्तियों के मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करते हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के साथ हैं।

 

 

 

 

Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।