राष्ट्रीय यूनियन यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की दिल्ली इकाई ने की तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति।

 


कुमार समत

नयी दिल्ली,(एजेंसी)।  राष्ट्रीय यूनियन यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन(UIJA)की दिल्ली इकाई ने हाल ही में तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें रवि शंकर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष,अर्चना सिंह को महासचिव एवं नजीम अहमद को सचिव नियुक्त किया है। इन्हें यूनियन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विवेकानंद चौधरी ने नियुक्त किया है। गौरतलब है कि ये नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेन्द्र दाधिच के निर्देश पर की गयी है।

इससे पूर्व कई दिग्गज एवं जुझारू पत्रकार यूनाइटेड इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन(UIJA)के राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर पदाधिकारी चुने गए थे, जिनमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राज्य स्तर पर अध्यक्षों के पद पर नियुक्ति की गई।

 

 

Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।