बढ़ती महंगाई को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस ने मझगांव चौक में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविंद पाठ पिंगुवा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने"गली गली में शोर है चौकीदार चोर है" उज्ज्वला गैस धोखा था गरीबों से मंहगा गैस भरवाना है"जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है" के नारों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यूपीए सरकार के समय महंगाई डायन लगती थी अब मोदी राज में महंगाई डार्लिंग हो गई है। मोदी सरकार में लोगों का इनकम नहीं बढ़ रहा है परंतु पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से लोगों के रोजमर्रा की चीजों के दाम जरूर बढ़ गए हैं। मोदी के अच्छे दिन का वादा जुमला था । मोदी सरकार में पूंजीपतियों के करोड़ों-अरबों रुपए का लोन माफ किया जा रहा है।स्विस बैंकों में देश के पूंजीपतियों का धन कोरोना कल में 212% की बढ़ोतरी हो गई है। मेहुल चौकसी,नीरव मोदी,विजय माल्या जैसे भगोड़े बैंकों का पैसा लेकर विदेश भाग जाते हैं।
मोदी सरकार इसकी भरपाई देश की गरीब जनता से करवाती है। मोदी जी की पूंजीपतियों से यारी देश को भारी पड़ रही है। देश की सारी सरकारी संपत्तियों को अंबानी अडानी के हाथों में बेची जा रही है। भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचकर आने वाले भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रही है। मंहगाई एवं सरकार की नीतियों से देश के किसान सबसे ज्यादा शोषित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है।
मोदी सरकार के गलत नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। विरोध प्रर्दशन में जिला महासचिव पूर्णचंद्र कायम, सदर विधानसभा अध्यक्ष संदीप सनी देवगम, मझगांव विधानसभा महासचिव जगन्नाथ हेम्बरोम, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष लंबोदर,कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष चुम्बरू हेम्बरोम, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र शेखर बिरूली,जिला ग्रामीण विकास विभाग के चेयरमैन रितेश तामसोय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप,दुलन तामसोय,मो०आदिल, एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।