बाबा सहेब की जयंति पर आदित्यपुर में अल्पसंख्यक संगठन ने लिया पिछड़ों की मदद का संकल्प

सुकांति साहू


 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जयंति पर आदित्यपुर शेरे पंजाब के पास स्थित मुंगेर ज्वेल्स कोचिंग सेंटर भवन में ST,SC,OBC, एवं अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों द्वारा मिलकर जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सभी ST,SC,OBC मोर्चा के सदस्यों ने प्रण लिया कि इस संगठन को काफी ऊंचाई तक ले जाने के साथ ही समाज के दलित पिछड़े वर्गों के लोगों के हर तरह के मदद में आगे आना है। उन्होंने यह भी तय किया किया कि संगठन के किसी भी साथी को कुछ भी परिशानी होती है सब को मिल कर हल करना है।
 इस कार्यक्रम में समिति संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह, विशेष कुमार ऊर्फ बाबु तांती पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम एवं युवा तणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरायकेला,कौशलेन्द्र कुमार जदयू जिलाध्यक्ष सरायकेला, रिजवान खान वरीय नगर उपाध्यक्ष आदित्यपुर कोंग्रेस पार्टी, रमेश कुमार बालमूचो पूर्व जिलाध्यक्ष सरायकेला खरसावां मजदूर यूनियन टी एम सी, रविन्द्र शर्मा पूर्व कोल्हान अध्यक्ष नाई समाज, संतोष कुमार शर्मा राजद,गोतम प्रसाद राजद नेता,आर के अनील राजद नेता, चन्द्र शेखर सिंह राजद नेता, अनिल मुखी लोजपा जिला उपाध्यक्ष सरायकेला, सदानंद मुखी,मो गुलजार, सुरेश कुमार सिंह,गोरांग सिंह मुंडा, शिबू मुंडा,ऐस के खुर्शिद, प्रकाश पूर्ति होम गार्ड यूनियन जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां,मदन शर्मा, रूपलाल माहतो, सोनाराम टुडू,समाज सेवक सीतारामपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।