“आजादी का अमृत महोत्सव” पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया साईकिल चलाकर रैली का उद्घाटन

 चिन्मय दत्ता,


खेल विभाग झारखंड सरकार द्वारा देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित "आजादी का अमृत महोत्सव" के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  साइकिल चलाकर किया। इस अवसर  पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का लोकतंत्र इन वीर सपूतों की कुर्बानी की ही देन है।  उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, वीर बुधु भगत सहित कई वीर सपूतों ने अहम भूमिका निभायी। आज के दिन मैं इन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित  "आजादी का अमृत महोत्सव" का आयोजन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक है। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।* 

दरअसल,  खेल विभाग द्वारा देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह साइकिल रैली मुख्यमंत्री आवास कांके रोड से शुरू होकर प्रेमसंस मोटर्स चौक कांके रोड, रांची कॉलेज, मान्या पैलेस, टीआरआई, करम टोली चौक, पुलिस अधीक्षक आवास एवं गवर्नर हाऊस चौक होते हुए ऑड्रे हाउस तक पहुंचेगी। इस साइकिल रैली का समापन ऑड्रे हाउस में किया जाएगा।*

 

Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।