दिल्ली निगम उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान शुरू

 

नयी दिल्ली,

दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। इन सीटों पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आप,निगम पर काविज भाजपा एवं कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं,लेकिन हर सीट पर मुकावला त्रिकोणीय दिख रहा है। निगम के इन सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए तीनों प्रमुख दलों ने डोर टू डोर प्रचार अभियान चला रखा हैं।

दिल्ली निगम की जिन सीटों पर उप चुनाव होने हैं,उनमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी साउथ और शालीमार बाग नॉर्थ एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की त्रिलोकपुर, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड शामिल है। इनमें से शालीमार बाग नॉर्थ महिला के लिए जबकि त्रिलोकपुरी एवं कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।इन सीटों पर 28 फरवरी को मतदान होगा तथा तीन मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सारी व्यवस्था कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। ये सभी सीटें दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के कब्जे वाली है।

 

Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।