उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न।

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न हो गया।


देश-विदेश में श्रद्धालुओं द्वारा छठ महापर्व मनाये जाने की खबर है। विदेशों में बसे पूर्वांचलवासियों ने भी धूम धाम से छठ मनाया। हालांकि कोरोना संकट की वजह से नदी  एवं तालाबो  के तट के वजाय इस बार लोगों ने घरों में मनाया।


औद्योगिक नगरी जमशेदपुर से मिली खबर के अनुसार प्रसिद्ध समाज सेविका आशा मिश्रा ने इस बार अपने आवासीय परिसर में सूर्य को अर्ध्य दिया। वह प्रति वर्ष  मां जानकी की जन्म भूमि सीतामढ़ी में अर्ध्य अर्पित करती थीं।


मधुबनी से मिली खबर के अनुसार जिले के भेजा गांव स्थित यदुपति नाथ स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्ध्य दिया।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।