झारखंड के आदित्यपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी जी की जयंती


झारखंड में आदित्यपुर के प्रियदर्शिनी चौक पर आज 19 नवंबर को आदित्यपुर नगर कांग्रेस सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसी द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये जाने के साथ ही उनकी जीवनी और देश की एकता और विकास में उनके समर्पित जीवन पर चर्चा किया गया।


कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं ज्यादातर मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों के कांग्रेस सदस्यों ने उपस्थित होकर एकता का प्रदर्शन किया। यहां मौजूद लोगों में नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर उपाध्यक्ष रिज़वान खान, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक शास्त्री, वरीय उपाध्यक्ष केशव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, गंभीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुन्ना शर्मा, राना सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, सांसद प्रतिनिधि लालबाबू सरदार, अम्बुज कुमार, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बारीक, गम्हरिया प्रखंड महासचिव सत्य प्रकाश राय ,अनिल ठाकुर, दिवाकर झा, रमाशंकर पाण्डे, सुनील सिंह, अनिमा देवी, रानी कालूंडिया, सरवन शर्मा, अमितराज सिंह, मुकेश जी, दशरथ पोद्दार, चंदन सिंह, रमन कुमार, अभिषेक मिश्रा समेत कई अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे।


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।