बिहार में गठबंधन का समीकरण बदला :पाठक


मधुबनी,3 नवंबर 2020 , बिहार की जनता इस बार काफी सोच समझ कर वोट दे रही है और इसका बेहत्तर परिणाम आएगा।


प्रसिद्ध समाजसेवी अरविन्द पाठक ने आज दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान से ही बिहार की दशा एवं दिशा तय हो जायेगी।


 पाठक ने कहा कि कोरोना संकट के बीच दुनियां में यह सबसे बड़ा चुनाव हो रहा है और इसके बाबजूद लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है,यह बिहार की भलाई के लिए अच्छा संकेत है।


एक सवाल के जवाब में अरविंद पाठक  ने कहा कि बिहार में इस बार गठबंधन का  समीकरण एकदम अलग है। बाहर  से है और अंदर से एक सहयोगी दूसरे का जड़ काट रहे हैं।


 पाठक ने कहा कि यह सही है कि इस स्थिति में राज्य में भाजपा एवं  राजद के प्रभाव में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुयी है। जदयू एवं कांग्रेस बी टीम की तरह दिखाई दी है। लोजपा ने भी अच्छा स्टेंड लिया। 


Popular posts from this blog

पर्यावरण और स्वच्छता के लिहाज से ऐतिहासिक रहा आस्था का कुंभ 2019

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड