बिहार में अंतिम चरण के लिए आज जारी है मतदान


बिहार में तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए 15 जिलों के 78 विधान सभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान जारी है।   इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है।


आधिकारिक सूत्रों ने यहां इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शांति पूर्ण शुरू हुआ। केंद्रों पर शुरू में मतदाताओं की संख्या कम थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गयी।


इस चरण में दो करोड़ 35 लाख से ज्‍यादा मतदाता सीमांचल, कोशी और तिरहुत इलाके में हैं तथा 1203 प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला होना है।चुनाव परिणाम 10 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है।


अंतिम चरण में आज जिन 78 क्षेत्रों में मतदान हो रहा है,वहां अभी ज्यादातर सीटों पर जदयू का कब्जा है। वर्ष 2015 में महागठबंधन के साथ जदयू को यहां 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं राजद के 20, कांग्रेस के 11 और भाजपा के 20 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी।


इस चरण में सरकार के 11 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होना है।
हाल ही में दिवंगत हुए नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के दो सदस्य कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत एवं विनोद कुमार सिंह की पत्नी निशा सिंह की उम्मीदवारी पर भी जनता इसी चरण में फैसला करेगी। 


विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के कद्दावर नेता अब्दुल वारी 
सिद्दिकी, सीपीआई के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय, 11वीं बार चुनावी मैदान में उतरे पूर्व मंत्री रमई राम, वीआईपी प्रमुख एवं पहली बार  चुनाव लड़ रहे मुकेश सहनी और पूर्व सांसद अश्वमेध देवी इसी चरण में चुनाव लड़ रही हैं।एल.एस।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।