क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर झारखंड के पोटका के पूर्व जिला पार्षद ने की पूर्वी सिंहभूम के उप जिला उपायुक्त से मुलाकात


झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले अन्तर्गत पोटका प्रखंड के चाँदपुर पंचायत स्थित रंगामटिया गाँव में टी.एस.आर.डी.एस. द्वारा निर्मित जलमीनार स्थित मशीन के खराब होने से गांव में पेयजल संकट काफी समय से उत्पन्न हो गया है। इसके साथ ही पंचायत - डोमजुड़ी के गाँव - राजदोहा स्थित टोला - प्रमुख नगर में बिजली की समस्या स लोग काफी परेशान हैं।


इसे लेकर जिला परिषद सदस्या प्रतिमा रानी मंडल के निर्देश पर पूर्व जिला पार्षद करूणामय मंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त से मुलाकात की। गांव की समस्या से अवगत कराते हुए करूणामय मंडल ने कहा कि .एस.आर.डी.एस. द्वारा निर्मित जलमीनार स्थित मशीन पिछले कुछ माह से ख़राब रहने के कारण गांव में पेयजल संकट पैदा हो गया है, वहीं पंचायत - डोमजुड़ी के गाँव - राजदोहा स्थित टोला - प्रमुख नगर में विगत एक वर्ष पूर्व संवेदक द्वारा खंभे में केबल खींचे जाने, ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने आदि काम पूरा किये जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा संवेदक को काली सूचि में किये जाने का बहाना बनाकर अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है।


पूर्व जिला पार्षद ने इन समस्याओं की जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त से निदान का निवेदन किया। समस्या को सुनते ही उप विकास आयुक्त ने उसके निपटारे के लिये संबंधित अधिकारियों को त्वरित आदेश दे दिये हैं। उम्मीद है जल्द ही उपर्युक्त गांव में लोगों की समस्या का समाधान होगा।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।