चुनावी सरगर्मी के बीच बिहार पर लिखित पुस्तक का विमोचन


बिहार में चुनावी तैयारियां जोरों पर है। हर पार्टी की ओर से बिहार के विकास के लिये योजनाओं की बात की जा रही है। इसी बीच 9 सितंबर यानि बीते दिन राजनीति शास्त्र के प्रसिद्ध विद्वान डॉ.कामेश्वर झा लिखित " नित नूतन बिहार:उन्नायक नीतीश कुमार" नामक पुस्तक का एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया।


बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं ए.एन. कालेज के प्राचार्य  प्रो.एस.पी.शाही मौजूद रहे।


डॉ.झा ने इस पुस्तक में बिहार की विकास यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका का उल्लेख किया है। 


बिहार के मधुबनी जिले के उमरी ग्राम निवासी डॉ.झा ने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखी है। इनका नाम राज्य के प्रमुख विद्वानों में शुमार है।


 


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।