भारत हमारे परंपरागत आधार पर आर्थिक विकास, वैश्विक व्यापार और समावेशी विकास को फिर से परिभाषित करेगा-डॉ. निशंक

“विजय भारत” अभियान की शुरुआत करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री  डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत हमारे परंपरागत आधार पर आर्थिक विकास, वैश्विक व्यापार और समावेशी विकास को फिर से परिभाषित करेगा। इस अभियान के अन्तर्गत सुखी भारत को देखने के लिए नए उत्साह के साथ कोरोना जागरूकता अभियान के दूसरा चरण के आरम्भ के साथ भारत की ताकत को बढ़ावा देना, ब्रांड इंडिया का निर्माण करना, दुनिया में भारत की व्याख्या करना, "एक राष्ट्र, एक एजेंडा, एक स्वर" को देश में सद्भाव लाने के लिये बढ़ावा देना, विश्व गुरू के लिए भारत की महत्वाकांक्षाओं में तेजी लाने के लिए मेक इन इंडिया, इनोवेशन और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित करना, अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए लोगों को एक मंच प्रदान करना एवं संचार और जनसंपर्क पेशेवरों के कौशल विकास को बढ़ावा देने जैसे कार्य शामिल है।


विजय भारत अभियान लोगों को यह भी संदेश देता है कि राष्ट्रीय गौरव की भावना के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें और सीमाओं के पार से किसी भी खतरे के मामले में अपना योगदान दें।


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।