अब ऑनलाईन मिल सकेंगे खादी और सिल्क फेस मास्क, केवीआईसी ने शुरू की बिक्री

कोरोना से पहले की ज़िन्दगी जैसी थी, वैसी जीने में न जाने कितने और वक्त लगेंगे, मगर यह तो निश्चित ही है कि फिलहाल सबकी जीवनशैली बदल चुकी है। लोगों से दूरी और मास्क पहनने की मजबूरी यह हम सबकी ज़िन्दगी का हिस्सा है। वर्तमान समय की जरूरत को देखते हुए बाजार में अलग-अलग तरह के मास्क तो मिल ही रहे हैं, मगर अब लोग खादी फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।


केवीआईसी यानि खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूती और सिल्क दोनों मास्क बेच रहा है। जहां सूती फेस मास्क की कीमत नाममात्र 30 रुपये प्रति मास्‍क है, वहीं सिल्क मास्क 100 रुपये प्रति मास्‍क उपलब्ध हैं। मास्क की ऑनलाइन खरीद के लिए न्यूनतम 500 रुपये का ऑर्डर दिया जा सकता है, जिसमें खरीदारों के पास यह विकल्‍प है कि वे उपलब्ध चार प्रकार के मास्क में से अपनी पसंद के मास्‍क चुन सकते हैं, यानी काली पाइपिंग के साथ सफेद सूती मास्क, ट्राइ-कलर पाइपिंग के साथ सफेद सूती कॉटन मास्क, ठोस रंगों में सिल्क मास्क और अनेक रंगों में प्रिंटेट सिल्क मास्क।



विशेष रूप से, खादी सूती फेस मास्क डबल-ट्विस्टेड 100%सूती कपड़े से बने हैं। ये मास्‍क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत के हैं और तीन आकारों में उपलब्ध हैं - लघु, मध्यम और बड़े। ये मास्क दो पैटर्न में उपलब्ध हैं - काली पाइपिंग के साथ सफेद मास्क और ट्राइ-कलर पाइपिंग के साथ सफेद मास्क।


दूसरी तरफ, सिल्क मास्क तीन-परत वाले हैं जो 100% सूती खादी की दो आंतरिक परतों और खादी सिल्क फैब्रिक की सबसे ऊपरी परत के साथ हैं। सिल्क मास्क प्रिंट और साथ ही गैर-प्रिंटेड पैटर्न में विभिन्‍न रंगों में उपलब्ध हैं। आकर्षक मोती लगे हुए खादी सिल्क मास्क मानक आकार में उपलब्ध हैं और इनमें कानों के पास एडजस्‍ट करने के लिए लूप लगे हैं।



इस बारे में केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि खादी फेस मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई है ताकि लोग केवल वास्तविक खादी फेस मास्क खरीदें। “खादी मास्क की ऑनलाइन बिक्री का उद्देश्य खरीदारों को किसी भी धोखाधड़ी से रोकना है। कई ऑनलाइन पोर्टल खादी के नाम पर ऐसे मास्‍क बेच रहे हैं जो न तो खादी के कपड़े हैं और न ही हाथ से बने उत्पाद।


इससे देश के सुदूरवर्ती हिस्सों में रहने वाले उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जो असुविधा के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं या खादी इंडिया के आउटलेट पर नहीं जा सकते हैं। खादी के मास्क मंगाने के लिए यहां ऑर्डर दिए जा सकते हैं: http://www.kviconline.gov.in/khadimask.


 इस समय ऑनलाइन बिक्री केवल देश के भीतर ही मान्य है।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।