वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने की दिल्ली प्रदेश इकाई के कार्यसमिति की घोषणा

हाल ही में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) संबंधित भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने अपने दिल्ली प्रदेश इकाई के कार्यसमिति की घोषणा की। इस बैठक की महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिनमें दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी के नामित सदस्यों के नामों की घोषणा के साथ दिल्ली प्रदेश में संगठन के कार्यों को गति और दिशा देने, दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से रखने, बड़े और छोटे पत्रकारों के बीच बिना भेद भाव किए उनके समस्याओं का निपटारा करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित बैठक और कार्यशालाओं का आयोजन करने पर चर्चा की गई।


 बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी ने की। मौके पर राष्ट्रीय महा सचिव नरेन्द्र भंडारी ने सभी पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए दो समितियों की घोषणा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कार्यसमिति के सम्मानित सदस्यों के नाम की घोषणा की।


दिल्ली प्रदेश कार्य समिति के नामित सदस्यों की सूची में नरेश शर्मा, सुदीप जी, संदीप शर्मा, देवेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद गोस्वामी, अशोक धवन, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, मो इम्तियाज़ अहमद, महेश ढोंधियाल, दिनेश बेदी, सुनिल परिहार, गगन परिहार, सुधीर सलूजा, एवं पवन जुनेजा शामिल हुए, जिनका अभिनंदन किया गया।


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।