मां निरसो सेवा समिति ने बांटा, लगभग 500 घरों में सूखा राशन


झारखंड के उत्तरृपूर्वी गदरा ग्राम पंचायत के उप मुखिया बिरजू पात्रो ने एक संस्था बनाई है, जिसका नाम मां निरसो सेवा समिति है। मां निरसो बिरजू पात्रो की मां का नाम है। बिरजू पात्रो इस संस्था के अध्यक्ष हैं। दरअसल कोरोना से लड़ाई में यह संस्था जरूरतमंदों के लिये मदद पहुंचाने का काम कर रही है।


संस्था द्वारा उत्तरृपूर्वी गदरा ग्राम पंचायत के अंन्तर्गत आने वाले छोटा गदरा, छोटा गदरा बीच टोला, छोटा गदरा नीचे टोला, छोटा गदरा डोका टोला. ब्लिडुंगरी, झंडा टौक, बड़ा गदरा, भूमिज टोला, पूर्वी टोला, बोदरा टोला, फकीर टोला, ऊपर टोला, बिहारी टोला, ड्राईवर कॉलोनी, घाघरा बेड़ा, विकास भवन के पास घर-घर जाकर लगभग 500 घरों में सूखा राशन बांटा गया। 


इस कार्य में सहयोगी के रूप में मुखिया मीरा हैंब्रम, बांसी हासदा, दशरथ पात्रो, वार्ड सदस्य, तुड़कु दिग्गी, मदन पाल, मोहन पात्रो, और वार्ड सदस्य सरिता बारदा शामिल हुए।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।