जन आहार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर लॉकडाउन में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद

कोरोना से लड़ने के लिये इस वक्त देश में शासन और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। दरअसल यह पूरे देश की लड़ाई है। दुनियां के तमाम देश इससे आंतरिक स्तर पर मिलकर लड़ रहे हैं। भारत में भी इससे निबटने के रास्ते में कई चुनौतियां हैं। एक तरफ सबको स्वस्थ और सुरक्षित रखना है तो दूसरी ओर मजदूर और गरीब तबकों का पेट भी भरना है।


इसी के मद्देनजर झारखंड में भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर ऐसे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। जमशेदपुर मानगो, जवाहर नगर रोड नं. 15, मरीना सिटी में लोगों को खिलाया गया। इस बारे में आई टी सेल के संस्थापक पप्पु सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जा रही है। जरूरतमंदों तक मदद के लिये बन्ना गुप्ता आईटी सेल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


जन आहार कार्यक्रम के तहत डिमना बस्ती, उपर टोला आदि जैसी जगहों में चावल आलू एवं जरूरत के सामान का वितरण किया गया है। कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, साकची, मानगो में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 1000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।