दिल्ली में प्रवासी श्रमिकों के लिये 10 केन्द्रों पर बिहार सरकार दे रही है दो वक्त के भोजन की सुविधा


लॉकडाउन के कारण दिल्ली में बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दस केन्द्रों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। दोपहर के भोजन की व्यवस्था 12 बजे से 2 बजे तक और रात्रि भोजन की व्यवस्था शाम 7 बजे से 9 बजे तक की गयी है। सरकार द्वारा बिहार फाउन्डेशन के देश-रेख में जिन केन्द्रों पर भोजन का प्रबंध किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है-



  • बदरपुर- मीठापुर चैक, पुलिस चैकी के पास, गोल चक्कर पर, परशुराम मंदिर के सामने, दिल्ली-110044



  • सोनिया विहार- E3/47 गली नं. 3, चौथा पुस्ता, दिल्ली-110090

  • पालम कॉलोनी- F ब्लॉक शास्त्री पार्क, राज नगर-2, न्यू दिल्ली-110007

  • आया नगर- C-1 ब्लॉक, फेज-4, कलिंगा स्कूल, H- ब्लॉक, हेरिटेज पब्लिक स्कूल के पास, जिला- महरौली-110047

  • किरारी- T ब्लॉक G ब्लॉक प्रेम नगर, न्यू दिल्ली-110086

  • शकरपुर- B-56, साउथ गणेश नगर

  • शकरपुर-काली मंदिर, गणेश नगर, कॉम्प्लेक्स

  • बुरारी- हाउस नं. 707, G-3, B ब्लॉक, जनता विहार, मुकुन्दपुर Part-1

  • बुरारी- हाउस नं. 4, गली नं. 29, बंगाली कॉलोनी

  • गोविन्दपुरी- गली नं. 1308/2, गोविन्दपुरी, न्यू दिल्ली-110019


गौरतलब है कि दिल्ली में विभिन्न राज्यों से रह रहे प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदो के लिये सरकार एवं विभिन्न संस्थाएं खाने का प्रबंध कर रही हैं, लेकिन बिहार सरकार की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। जिसके तहत बिहार सरकार द्वारा दिल्ली में इन भोजन केन्द्रों को बनाया गया है। सूचना के अनुसार 2 अप्रैल को इन केन्द्रों पर 6,375, 3 अप्रैल को 9,178, 4 अप्रैल 10,456 लोग लाभान्वित हुए।


 इस संबंध में जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर-011-23792009, 011-23014326, 011-23013884 एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम न. 0612-2294204, 2294205 पर कॉल कर सकते हैं।


Popular posts from this blog

पर्यावरण और स्वच्छता के लिहाज से ऐतिहासिक रहा आस्था का कुंभ 2019

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड