अंत्योदय के विचार से प्रेरित भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई जो आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है- मनोज तिवारी

आज भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पावन ध्वज का फहराया। मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है जब पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहा है। इस विषम परिस्थिति में हमें मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पंच-आग्रह का पालन करके देश की सेवा और समर्पण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करना है।

 

 तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 40 वर्षों की लंबी यात्रा के दौरान कई नेताओं ने संघर्षपूर्ण तरीके से पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना सर्वस्व लगाया और त्याग और बलिदान का परिचय देते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। राष्ट्र सेवा, अंत्योदय के विचार से प्रेरित व समाज बदलने के उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई जो आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है साथ ही सही मायने में लोकतांत्रिक पार्टी है। 

 

मनोज तिवारी ने  बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा के आह्वान पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के ऊपर भी भाजपा का ध्वज फहराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक समय का भोजन त्याग कर लॉकडाउन के दौरान कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने #FeedtheNeedy में खाद्य सामग्री के लिए 5 पैकेट की जगह आज 6 पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पंच-आग्रह में गरीबों को राशन देने के लिए अविरत सेवा करने, फेस कवर पहनने और वितरित करने, सेवा करने वालों का आभार व्यक्त करने, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करने और करवाने के लिए व पीएम केयर्स फंड में सहयोग करने और 40 अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है। 

Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।