अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुग्धा पंचायत भवन में हुआ बेटी रक्षा बल भारत 24x7 का गठन

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संत कबीर सेवा संस्थान, गम्हरिया, के द्वारा दुग्धा पंचायत भवन में बेटी रक्षा बल भारत 24x7 का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता दुग्धा पंचायत की मुखिया मालती हासदा ने की। इस मौके पर संत कबीर सेवा संस्थान से बेटी रक्षा बल के परियोजना निदेशक दिग्विजय भारत ने मौके पर एक पेड़ आपके नाम का पौधा महिलाओं को संयुक्त रुप से उपहार दिया।


उन्होने कहा की बेटी रक्षा बल  महिलाओं को जागरूक व सशक्त बनाने तथा महिलाओं के प्रति किसी अप्रिय घटना को घटित होने से पहले रोकने की दिशा में कार्य करेगी। दिग्विजय भारत ने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु समाज मे महिलाओं की एकता व महिलाओं के प्रति लोगों में कुविचार व कुदृष्टि को नष्ट करना होगा। इसमें महिलाओं व किशोरियों को योग, कराटे तथा  खेल के माध्यम से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। भविष्य मे ऐसा बल पुरे जिले में बनाने के ऊपर कार्य किया जाएगा।


   


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।