समाजसेवी अशोक अज्ञानी दिल्ली में डी डी ए गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित।


दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस "डीडीए" के  संयोजक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अज्ञानी वाल्मीकि को गठबंधन की ओर से वर्ष 2020 में होने वाले दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया गया।


यह घोषणा गठबंधन में शामिल रिपब्लिकन डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रमुख व पूर्व डीजीपी पृथ्वी राज एवं इंडियन नेशनल लीग के प्रमुख मो.सुलेमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों और दर्जनों सामाजिक संगठनों के नेता मौजूद थे।


इससे पहले गठबंधन की हुई, बैठक में पृथ्वी राज ने अज्ञानी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी नेताओं ने एक मत से समर्थन किया। नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेंगे और सरकार बनाएंगे। उनका नारा है, "दिल्ली में अबकी बार वाल्मीकि मुख्यमंत्री मेहनतकश सरकार"।


इस बारे में समाजसेवी अशोक अज्ञानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।


 


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।