पाकिस्तान से आये अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का बिहार उद्योग मंत्री ने किया स्वागत 


बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पाकिस्तान के ननकाना साहिब से चलकर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के शिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा राजगीर स्थित श्री शीतल कुंड गुरुद्वारा के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होनें हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और वाहे गुरु जी का आशीर्वाद लिया।


 रजक ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से पहली बार निकली नगर कीर्तन यात्रा भारत आई है, यह हर्ष का विषय है। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर लोगों के बीच उत्साह व उमंग का वातावरण है। समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। नगर कीर्तन यात्रा भारत के कोने-कोने का भ्रमण करते हुए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पंहुचा है।  हमने इसका स्वागत किया तथा राजगीर शीतलकुंड गुरुद्वारा के लिए रवाना किया। फिर भारत के अन्य नगरों का भ्रमण करते हुए सौ दिनों की यह अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन यात्रा कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब के सुलतानपुर लोधी में संपन्न हो जाएगी।


श्याम रजक ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा गुरु नानक देव जी महाराज की 550वां प्रकाश पर्व बड़े पैमाने पर आगामी 27 से 29 दिसंबर तक राजगीर शीतलकुंड गुरुद्वारा में आयोजित है, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।