पर्यटन के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी को विकसित करने का प्रस्ताव

आईडब्ल्यूएआई ने पर्यटन के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी को विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। जिसके तहत नौवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की यमुना जल टैक्सी परियोजना के सोनिया विहार स्थित प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। परियोजना स्थल पर बात करते हुए मंडाविया ने कहा कि यमुना जल टैक्सी परियोजना शहरी परिवहन का एक नया साधन होगा। यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगाबल्कि शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा।


क्या है यमुना जल टैक्सी परियोजना



यमुना जल टैक्सी परियोजना की कल्पना एक एकीकृत विकास परियोजना के रूप में की गई हैजिसमें टर्मिनल विकास और जहाजों के संचालन जैसे कई कार्य शामिल हैं। परियोजना की कुल लंबाई 16 किमी है और इसमें दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पांच स्थान शामिल हैंजिनमें फतेपुर जाटट्रोनिका सिटीजगतपुरसोनिया विहार और वजीराबाद शामिल हैं। इसे दो चरणों में विकसित करने का प्रस्ताव है - पहला चरण: सोनिया विहार से ट्रोनिका सिटी और दूसरा चरण: वजीराबाद से सोनिया विहार तथा ट्रोनिका सिटी से फतेहपुर जाट तक।


परियोजना में यमुना में पर बहु-ईंधन स्रोतों पर जहाजों को संचालित करने का भी प्रस्ताव हैजो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।