मिथुन को अपनी पहली फिल्म मृगया के लिये मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

16 जून 1950 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मिथुन का जन्म हुआ। यह अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी के साथ राज्यसभा के सदस्य भी हैं। इन्होंने 1976 में आई अपनी पहली फिल्म मृगया में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया। मिथुन की शादी अभिनेत्री योगिता बाली से हुई। यह तीन बेटे और एक बेटी के पिता हैं। मिथुन चक्रवर्ती के जन्म दिवस पर यह जानकारी पाठक मंच का साप्ताहिक कार्यक्रम इंद्रधनुष की 670वी कड़ी में दी गई। उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए पाठक मंच में बताया गया कि इनके बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती था।


1982 में आई संगीत से भरी सुपरहिट फिल्म डिस्को डांसर से इन्हें बड़ी सफलता मिली। अभिनेत्रियों में जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरी, रति अग्निहोत्री, रेखा,श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित के साथ इनका अभिनय बहुचर्चित रहा। अग्निपथ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता और जल्लाद के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के तौर पर इन्हें दो फिल्म फेयर पुरस्कार मिले। इनकी फिल्म जोर लगा के.....हैय्या को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। बॉलीवुड की 350 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय करने के अलावा इन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया।


     1990 के दशक के अंतिम चरण में इन्होंने ऊटी में अपना होटल व्यवसाय स्थापित किया। 1994 से 1999 तक लगातार यह भारत के सबसे बड़े करदाता रहे। डांस इंडिया डांस और डांस बांग्ला डांस जैसे जी टीवी के डांस शो में यह ग्रैंड जज हैं। अपनी मातृभूमि बंगाल में ये फुटबॉल को बढ़ावा देने में लगे हैं। बंगाल फुटबॉल अकादमी इन्हीं की दिमागी उपज है। इन्होंने इस अकादमी की स्थापना के लिए जरूरी रकम जुटाई। यह इंडियन क्रिकेट लीग में बंगाल टाइगर्स टीम के को ऑनर हैं।


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।