दिशा पटानी बनी पेप्सी की सबसे युवा ब्रांड एम्बेसडर


दिशा पटानी इस समय बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। इन्होने अपनी अदाकारी से कई सिनेमाप्रेमियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने यहाँ तक पहुँचने के लिए बड़ी महनत की है, शायद यह इसी महनत का नतीजा है की दिशा पटानी पेप्सी की अब तक की सबसे युवा ब्रांड एम्बेसडर बन गयी है। पेप्सी जो कि पूरी दुनिया में एक बहुत बड़ा ब्रांड है, उन्होंने इस चेहरे को चुना है। इस चीज़ में दिशा अकेली नहीं है, यहाँ पर उनका साथ बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुके टाइगर श्रॉफ और रैपर बादशाह दे रहे हैं।    



दिशा पटानी इस समय देश में बहुत ही लोकप्रिय है। कई लोग उन्हें नेशनल क्रश की भी उपाधि देते हैं। दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। दिशा पटानी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है जिनमे 'एम. एस. धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी ' और बाघी 2 प्रमुख है। दिशा पटानी अब अगली बार भारत और मलंग जैसी बड़ी पिक्चरों में नज़र आएँगी।   


Popular posts from this blog

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर