आम चुनाव के दुसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान


आम चुनाव- 2019 के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए 85 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में राज्‍य की नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान होगा। 2014 के पिछले आम चुनाव में इन सीटों के लिए कुल125 उम्मीदवार मैदान में थे।


इस बार आम चुनाव में इन आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है, जबकि पिछले आम चुनाव -2014में 40 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस साल इन सीटों के लिए केवल 26 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।


वर्तमान में उपर्युक्त आठ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या और पूर्ववर्ती दो आम चुनावों में उम्‍मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है:


 


























































आम चुनाव वर्ष 



 


लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्‍मीदवारों की संख्‍या



 



नगिना  



अमरोहा



बुलंदशहर



अलीगढ़



हाथरस



मथुरस



आगरा



फतेहपुर सीकरी



कुल



2019*



7



10



9



14



8



13



9



15



85



2014



14



15



10



14



9



20



15



28



125



2009



14



20



16



23



10



16



15



14



128



स्रोत- भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट


*मुख्‍य चुनाव अधिकारी (उत्‍तर प्रदेश) वेबसाइट


    उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटे हैं। इस बार के आम चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान आज यानी 18 अप्रैल को होगा।


 


Popular posts from this blog

मुखिया बनते ही आन्ति सामाड ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिये लगाया शिविर

झारखंड हमेशा से वीरों और शहीदों की भूमि रही है- हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखंड

समय की मांग है कि जड़ से जुड़कर रहा जाय- भुमिहार महिला समाज।